Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should release budget to pay medical bills: Harmesh Rana

मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए बजट जारी करे सरकार : हरमेश राणा

Sat, 30 Sep 2023 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Government should release budget to pay medical bills: Harmesh Rana
टाहलीवाल (ऊना)। हिमाचल पेंशनर्ज वेलफेयर संघ ब्लॉक हरोली की बैठक शुक्रवार को ब्लाक समिति सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मंच का संचालन सचिव दिलबाग सिंह ने किया। बैठक में दिवंगत पेंशनर्ज व प्राकृतिक आपदा के कारण बरसात में जान गवा बैठे लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष हरमेश राणा ने की। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू करने पर खुशी प्रकट करते हुए हिमाचल सरकार का धन्यवाद किया गया। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने पेंशन संबंधी समस्याओं पर खुलकर अपने विचार रखे। बैठक में एक जनवरी 2016 के बाद सेवा निर्मित पेंशनर्स छठे वेतन आयोग के अनुसार संशोधित वेतन व पेंशन के बकाया मामले का शीघ्र निपटारा करने। वेतन संशोधन के कारण लीव और कैशमेंट की बकाया राशि जारी करने, महंगाई भत्ते की देय किश्तें देने, चिरलंबित चिकित्सा (मेडिकल) बिलों के भुगतान के लिए बजट का प्रावधान करने, जेसीसी का गठन कर मांगों पर चर्चा करने की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इस मौके पर कुलदीप राणा, तरसेम ठाकुर, रूपलाल सैणी, गुरबचन भट्टी, राम प्रकाश, कुबेर चौधरी, कर्म सिंह, प्रताप सिंह, ज्ञान हीर, जयपाल, जोगिंद्र लाल, नरेंद्र राणा, चूड़ामणि, विजय कुमार, कुलदीप सिंह ,मेहर सिंह, रामदास भारद्वाज सहित पेंशनर्ज सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed