फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should pay pending dues immediately: Pensioner

लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करे सरकार : पेंशनर

Sun, 31 Aug 2025 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Government should pay pending dues immediately: Pensioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की बंगाणा इकाई की त्रैमासिक बैठक रविवार को स्थानीय निजी होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के प्रधान अशोक कुमार ने की। शुभारंभ गीता पाठ से किया गया। इसके बाद सचिव शिव कुमार कश्यप ने सभी पेंशनरों का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर दिवंगत पेंशनर सोहन लाल एवं रमेश भारद्वाज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें राज्य सरकार से जनवरी 2016 से 2022 तक की लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने तथा महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों को तत्काल जारी करने की मांग प्रमुख रही। इकाई ने प्रदेश स्तर पर गठित संयुक्त संघर्ष समिति का स्वागत करते हुए उसे पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। साथ ही समिति के पदाधिकारी बने सुदेश ठाकुर को विशेष बधाई दी गई। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरमेश राणा खराब मौसम के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सभी सदस्यों को संबोधित किया। बैठक में अशोक कुमार, शिव कुमार, मदन लाल, भगवान दास, बलवीर, रामपाल, राज कुमार, रणजीत सिंह, जगदीश, बलवंत सिंह, किशन दत्त, शादीलाल, चैन सिंह, किशोरी लाल, राजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed