फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should pay pending DA arrears and medical bills: Union

लंबित डीए एरियर और मेडिकल बिलों का भुगतान करे सरकार : संघ

Thu, 13 Aug 2026 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 13 Aug 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
Government should pay pending DA arrears and medical bills: Union
गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों के लंबित पड़े डीए एरियर, मेडिकल बिलों तथा अन्य देनदारियों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई है। संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से आग्रह किया है कि 15 अगस्त के अवसर पर कर्मचारियों को लंबित भुगतान की घोषणा कर राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को लंबे समय से डीए एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। महंगाई के इस दौर में वेतन से जुड़े लंबित भुगतान न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में न्यायालय के आदेश होने के बावजूद कर्मचारियों को उनकी देय राशि का भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मेडिकल बिल भी काफी समय से लंबित हैं। इसके अलावा एसीपीपी सहित अन्य वित्तीय देनदारियां भी कर्मचारियों को समय पर नहीं मिल रही हैं। इनमें कई ऐसी देनदारियां हैं जिनका भुगतान कर्मचारियों को साल में एक बार किस्त के रूप में किया जाता है, लेकिन पिछले दो वर्षों से अधिक समय से इनकी सालाना किस्तें भी लंबित पड़ी हैं। संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव ने कहा कि कर्मचारियों ने सरकार के विभिन्न स्तरों पर अपनी मांगें उठाई हैं, इसके बावजूद लंबित राशि का भुगतान न होने से कर्मचारियों में निराशा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की सभी लंबित देनदारियों का आकलन कर जल्द भुगतान के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed