फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should keep an eye on those setting up cells in Una city: Satti

ऊना शहर में सेल लगाने वालों पर नजर रखे सरकार : सत्ती

Thu, 19 Dec 2024 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
Government should keep an eye on those setting up cells in Una city: Satti
कहा- बिना टैक्स चुकाए बाहरी लोग करते हैं घटिया माल का कारोबार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि साल के अंत में जिला मुख्यालय के बाजार में लगने वाली सेल को लेकर जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार कड़ी निगाह रखे। वीरवार को जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि साल के अंत में लगने वाली यह सेल स्थानीय कारोबारी वर्ग की ओर से शुरू की गई थी। वर्तमान समय में इस सेल पर बाहर के लोगों ने कब्जा कर लिया है। बाहर से सैकड़ों की संख्या में कारोबारी आकर अपने माल की सेल बिना किसी टैक्स की अदायगी किए शहर की सड़कों पर करते हैं। इससे एक तरफ लोगों को घटिया माल महंगे दामों पर बेचा जाता है, दूसरी तरफ सड़कों पर होने वाले अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा जाती है। इसी के चलते सड़क हादसे होने पर लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न विभागों के साथ तालमेल के साथ बाहर से आकर सेल लगाने वालों पर निगाह रखनी चाहिए। अभी इस सेल को लगने में 10 से 12 दिन का समय शेष है लेकिन शहर की सड़कों पर अभी से ही बाहर के कई कारोबारी अपना माल लेकर बैठना शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed