{"_id":"6772e7ae1408b159230b07eb","slug":"government-should-give-equal-opportunity-to-teachers-in-promotion-una-news-c-93-1-una1002-142221-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति में शिक्षकों को समान मौका दे सरकार : एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति में शिक्षकों को समान मौका दे सरकार : एसोसिएशन
Tue, 31 Dec 2024 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (एचपीएसएलए) ने सरकार से आग्रह किया है कि प्रिंसिपल और उप निदेशक के रूप में एक वर्ष से कम की सेवा वाले शिक्षकों को भी पदोन्नति का अवसर दिया जाए। संगठन के प्रदेश प्रधान लोकेंद्र नेगी, प्रांतीय संगठन सचिव राजन शर्मा और पूर्व राज्य प्रधान डॉ. अश्वनी कुमार ने यह मांग उठाई।
प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि कई वरिष्ठ शिक्षक वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वर्तमान में कई लेक्चरर कार्यवाहक प्रिंसिपल और प्रिंसिपल कार्यवाहक उप निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। कुछ शिक्षकों की रिटायरमेंट भी नजदीक है, जिससे उनका प्रमोशन शीघ्र होना जरूरी है। संघ के प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित शिक्षकों ने कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए स्कूल विकास और छात्र सफलता में अहम योगदान दिया है। एचपीएसएलए ने सरकार से आग्रह किया है कि सभी योग्य उम्मीदवारों को समान प्रमोशन का अवसर प्रदान किया जाए। संवाद