{"_id":"68e1250196accce8ae0a6574","slug":"government-should-fulfill-the-demands-of-pensioners-harmesh-una-news-c-93-1-ssml1047-167723-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की मांगों को पूरा करे सरकार : हरमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की मांगों को पूरा करे सरकार : हरमेश
विज्ञापन
ऊना के एमसी पार्क में बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश पैशनर्ज संघ के सदस्य। संवाद
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदर्शन में सहयोग करने पर जताई सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सिटी यूनिट ऊना की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेहर सिंह चंदेल ने की। इस अवसर पर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं राज्य वरिष्ठ उप-प्रधान हरमेश सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रामस्वरूप शर्मा ने किया। बैठक में पेंशनरों ने सर्वसहमति से मांगें पूरी न होने पर आगामी 17 अक्तूबर को धरना प्रदर्शन में सहयोग करने के लिए अपनी सहमति जताई। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि पेंशनरों की मुख्य मांगों में 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों का बकाया भुगतान, डीए के 11 महीनों का एरियर, जो पेंशनरों को अब तक नहीं मिला है, चिकित्सा बिलों का भुगतान शामिल हैं।
सदस्यों ने यह भी घोषणा की कि 17 अक्तूबर को एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न पेंशनर संगठनों के सदस्य शामिल होंगे। हरमेश सिंह राणा ने कहा कि यह दुखद है कि जीवन के इस पड़ाव में पेंशनरों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जबकि सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार 17 अक्तूबर से पहले पेंशनरों की मांगों को पूरा करने पर विचार कर सकती है। बैठक में डीसी चौधरी, धर्म दत्त विशिष्ट, प्रेमलाल शर्मा, अजमेर सिंह चंदेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।