{"_id":"66e348a37dafa08c5e0d73c4","slug":"government-collecting-money-from-people-in-the-name-of-shri-chintpurni-mahotsav-satti-una-news-c-93-1-una1002-132976-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के नाम पर लोगों से वसूली कर रही सरकारः सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के नाम पर लोगों से वसूली कर रही सरकारः सत्ती
Fri, 13 Sep 2024 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
ऊना। भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के नाम पर लोगों से की जा रही पैसे की वसूली पर कड़ा ऐतराज व्यक्त किया है। वीरवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी के कोष में पर्याप्त धन उपलब्ध है।
इससे किसी भी प्रकार का महोत्सव आसानी से करवाया जा सकता है। माता के खजाने में करीब डेढ़ क्विंटल सोना भी उपलब्ध है। यहां तक कि लोगों के घरों में होने वाले आयोजनों के लिए भी माता के खजाने से लोगों को आर्थिक मदद दी जाती है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की सरकार लोगों की जेब पर डाका डालने का कोई न कोई नया तरीका ढूंढकर आम जनमानस को परेशान करने में लगी है। उन्होंने कहा कि जब सरकार खुद किसी प्रकार से श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का आयोजन नहीं कर सकती, तो फिर लोगों की जेब से जबरन क्यों वसूली की जा रही है। विधायक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम केवल मात्र लूट-खसूट करने के लिए ही आयोजित किए जाते हैं। यही कारण था कि पूर्व भाजपा सरकारों के समय इस प्रकार के आयोजनों को बंद किया गया।
विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद से लेकर आज तक पिछले 2 साल में कांग्रेस की सरकार ने किसी भी वर्ग को राहत देने का कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार मंडल ने भी सरकार की इस योजना का पुरजोर विरोध किया, लेकिन सरकार स्थानीय लोगों की बात को अनसुना करके अपनी जिद को पूरा करने में लगी है। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी के महोत्सव के नाम पर लोगों की जबरन पर्चियां काटने के धंधे को कांग्रेस सरकार तुरंत बंद करे, अन्यथा इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।