फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government claims are hollow... toilets are exposing the truth

Una News: सरकारी दावे हवा... शौचालय खोल रहा पोल

Mon, 23 Mar 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 23 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Government claims are hollow... toilets are exposing the truth
घनारी (ऊना)। जहां सरकार स्वच्छता अभियान के तहत बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं घनारी के एक सार्वजनिक शौचालय की खस्ता हालत इन दावों की पोल खोल रही है। महीनों से इसकी सफाई नहीं की गई है और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

घनारी में स्थित सार्वजनिक शौचालय की स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि लोग इसके पास जाने से भी कतराते हैं। गंदगी, बदबू और अनदेखी ने इसे लोगों के लिए खतरनाक बना दिया है। यहां तक कि इस शौचालय के पास ही डाकघर, पटवारखाना, पंचायत घर और तहसील कार्यालय हैं, जहां रोजाना लोगों की आवाजाही होती है लेकिन किसी ने भी शौचालय की हालत सुधारने की तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हो रहे हैं, जो सीधे तौर पर सरकार के स्वच्छता अभियान की नाकामी को उजागर करता है। गगरेट खंड से अधिकारी और टीमें निरीक्षण के लिए आते रहते हैं, फिर भी इस शौचालय की हालत पर ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में काम करने पहुंचे नीतिन, ऋषि, राकेश प्रकाश और सुरेश ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रखरखाव की बातें करती है लेकिन घनारी का यह शौचालय सरकार के दावों की पोल खोलता है।
जल्द सुधारी जाएगी व्यवस्था
पंचायत सचिव अनीता देवी का कहना था कि शौचालय की सफाई करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही सफाई व्यवस्था को सुधारने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब से शौचालय की नियमित सफाई की जाएगी।
तुुरंत लिया जाए संज्ञान
एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की जिला उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि इस शौचालय की हालत निंदनीय है, खासकर जब यह डाकघर और पंचायत घर के पास स्थित है। प्रशासन को इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

ब्लड सागर एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि इतनी दुर्गंध से शौचालय में जाना भी मुश्किल है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed