फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Goods were supplied at night from the cracker industry

रात को अवैध फैक्टरी से सप्लाई होता था माल

Wed, 23 Feb 2022 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Goods were supplied at night from the cracker industry
बाथू के पटाखा फैक्टरी हुए धमाके के पीड़ित उद्योग के बाहर पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगात? - फोटो : Una
बाथू (ऊना)। बाथू स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी से माल रात को ही सप्लाई होता था। यहां दिन भर कामगार माल तैयार करते थे और रात को इसकी सप्लाई होती थी। बड़ा सवाल है कि कच्चा माल कैसे और कहां से अवैध फैक्टरी को मिलता रहा।
विज्ञापन

इसे लेकर भी अब जांच की कड़ियां मिलाई जा रही हैं। हालांकि अभी तक यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। स्थानीय ग्रामीणों में हरभजन सिंह और फैक्टरी में काम करने वाले कामगार समीर की मानें तो रात के दौरान ही माल को भेजा जाता था। धड्डले से बन रहे इस माल को शातिर कैसे और किस तरह से बेचते थे, यह भी अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इसका कनेक्शन इलाके की एक अन्य फैक्टरी के साथ भी जुड़ रहे हैं। हालांकि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई कर रहा है। फैक्टरी को आने और जाने वाली सप्लाई कभी किसी के पकड़ में नहीं आई। यह सवाल खड़ा कर रहा है। स्वां नदी के साथ बने शैड में यह फैक्टरी विद्युत बोर्ड के ट्रांसफार्मर के साथ चल रही थी, लेकिन किसी भी विभाग की नजर में फैक्टरी नहीं आई। पंजाब से आए बलबीर सिंह, गुरपाल सिंह, जगतार सिंह ने भी फैक्टरी के संचालन पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed