फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Goldsmiths came out in protest against the jewelery exhibition

Una News: आभूषणों की प्रदर्शनी के विरोध में उतरे स्वर्णकार

Sat, 25 Jan 2025 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Goldsmiths came out in protest against the jewelery exhibition
एसडीएम को ज्ञापन सौंप प्रदर्शनी को रोकने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के होटल में एक निजी स्वर्णकार की तरफ से 26 से 29 जनवरी तक लगने वाली आभूषण प्रदर्शनी का कारोबारियों ने विरोध किया है। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने बताया कि इस प्रदर्शनी को लगाने के लिए संघ की तरफ से कोई अनुमति प्रदान नहीं की गई है। साथ ही उक्त स्वर्णकार जिला सोलन से संबंध रखता है। उसने प्रशासन से भी कोई अनुमति नहीं ली है। संघ के सदस्यों ने साफ किया कि अगर 26 जनवरी को यह प्रदर्शनी आयोजित होती है तो जिले के सभी स्वर्णकार प्रदर्शनी स्थल के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के महासचिव रजत कोहली ने कहा कि इस प्रदर्शनी को लेकर जो प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, उससे जिले के ग्राहक गुमराह हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस प्रदर्शनी पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर स्वर्णकार संघ के सदस्यों में उपप्रधान विजय हांडा, शाम हांडा, संजय सोनी, जनक राज, हैप्पी हांडा, अनिल हांडा व अवतार धीमान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed