फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gold medalist Mansi Rana honored

Una News: स्वर्ण पदक विजेता मानसी राणा को किया सम्मानित

Fri, 02 Jan 2026 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Gold medalist Mansi Rana honored
बंगाणा (ऊना)। सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर ट्रस्ट तलमेहड़ा ने वीरवार को कराटे एवं ताइक्वांडो स्वर्ण पदक विजेता मानसी राणा का सम्मान किया। कार्यक्रम से पूर्व मानसी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शर्मा ने बताया कि मानसी हर प्रतियोगिता से पहले और बाद में शिव शंकर का आशीर्वाद लेने आती हैं। ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने कहा कि मानसी राणा ने लगातार मेहनत कर अपनी प्रतिभा निखारी और हाल ही में कराटे व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिला ऊना और प्रदेश का नाम रोशन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुखदेव ठाकुर, समाजसेवी आशु राणा और अन्य सदस्यों ने उन्हें माता जी की चुनरी, शिव शंकर की प्रतिमा और नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed