फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gold medal-winning ex-serviceman Dilawar Singh honored.

Una News: स्वर्ण पदक विजेता पूर्व सैनिक दिलावर सिंह सम्मानित

Mon, 03 Aug 2026 11:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 03 Aug 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
Gold medal-winning ex-serviceman Dilawar Singh honored.
पूर्व सैनिक हवलदार दिलावर सिंह को सम्मानित करते आईईएसएल के पदाधिकारी व पूर्व सैनिक। स्त्रोत : स
दौलतपुर चौक (ऊना)। इंडियन एक्स-सर्विसमैन लीग (आईईएसएल) गगरेट-अंब यूनिट की त्रैमासिक बैठक रविवार को ब्रह्मपुर स्थित ईसीएचएस एवं कैंटीन कॉम्प्लेक्स में अध्यक्ष कर्नल जोगिंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्व सैनिक हवलदार दिलावर सिंह (शिवपुर, मुबारिकपुर) को हिमाचली शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों, ईसीएचएस स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, सदस्यता अभियान और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान लेफ्टिनेंट मोहन दत्ता, सूबेदार मेजर नरेंद्र कौशल, कैप्टन कृष्ण देव और हवलदार कमल सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed