फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gold earrings snatched from a woman at gunpoint on the Kinnu-Mawa road in Chintpurni.

Una News: चिंतपूर्णी के किन्नू-मवा रोड पर पिस्तौल दिखाकर महिला से सोने की बालियां लूटीं

Tue, 04 Aug 2026 07:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Aug 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Gold earrings snatched from a woman at gunpoint on the Kinnu-Mawa road in Chintpurni.
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के अंतर्गत किन्नू-मवा रोड पर सोमवार शाम एक महिला से पिस्तौल के बल पर सोने की बालियां लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर भाग गया। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित रणवीर और उनकी पत्नी अनुराधा ने बताया कि वे सोमवार को होशियारपुर में ऑपरेशन के सिलसिले में गए थे, लेकिन किसी कारणवश ऑपरेशन नहीं हो सका। इसके बाद दोनों शाम करीब साढ़े छह बजे मवा रोड पर बस से उतरे और पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रणवीर की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां आने लगीं।
विज्ञापन

इसी बीच एक अज्ञात युवक बाइक पर वहां पहुंचा और मदद की पेशकश करते हुए महिला से कहा कि वह उन्हें उनके घर तक छोड़ देता है। महिला ने उसकी बात ठुकरा दी और कहा कि वे स्वयं घर चले जाएंगे। आरोप है कि इसके बाद युवक ने अचानक पिस्तौल निकालकर महिला को धमकाया, धक्का दिया और उसके कानों से सोने की बालियां छीन लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से बाइक पर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित दंपती के अनुसार आरोपी की भाषा स्थानीय नहीं लग रही थी। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 50 हजार रुपये नकद भी थे लेकिन आरोपी केवल सोने की बालियां लेकर भाग गया।
घटना की सूचना अप्पर लोहारा पंचायत की प्रधान संगीता बाला को दी गई। सूचना मिलते ही प्रधान मौके पर पहुंचीं और पुलिस को इसकी जानकारी दी। चिंतपूर्णी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित दंपती के बयान दर्ज किए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पास के एक पेट्रोल पंप के कैमरे में एक बाइक सवार युवक जाता हुआ दिखाई दिया है।

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed