फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   God takes incarnation to establish religion on earth: Sadhvi

धरती पर धर्म की स्थापना के लिए प्रभु लेते हैं अवतार : साध्वी

Fri, 14 Feb 2025 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
God takes incarnation to establish religion on earth: Sadhvi
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की तरफ से ऊना में आयोजित राम कथा में मौजूद श्रद्धालु। आयोजक
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने करवाई रामकथा
विज्ञापन

साध्वियों ने रामचरित मानस की चौपाइयों का किया गायन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से रामलीला मैदान ऊना में वीरवार को रामकथा का आयोजन किया गया। आशुतोष महाराज की शिष्य कथाव्यास साध्वी शचि भारती ने धरती पर भगवान के जन्म और जीवन लीला के पीछे छिपे आध्यात्मिक रहस्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संसार में मानव अनेक प्रकार के रोग, शोक, जन्म, मृत्यु में लिप्त है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अंहकार में अंधे हो चुके मानव को सही रास्ता दिखाने के लिए प्रभु अवतार लेते हैं। जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जग पालक और सृष्टि के नियामक तत्व हैं, जो साकार रूप धारण कर अयोध्या में अवतरित होते हैं। निराकार परमात्मा धर्म की स्थापना के लिए साकार रूप धारण करता है। साध्वी ने राम जी की गुरुकुल शिक्षा के बारे में बताया कि शिक्षा मानव के लिए अति आवश्यक है पर, मात्र शिक्षा कभी भी पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण नहीं कर सकती। उसके लिए हमें अपनी गुरुकुल की परिपाटी का पालन करते हुए शिक्षा के साथ दीक्षा के समन्वय को अपनाना होगा। इससे ही मानव अपना पूर्ण विकास कर पाएगा। इस दौरान संस्थान से जुड़ी कई साध्वियां अपने वाद्य वृंद समूह के साथ विशेष रूप से पधारीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम की इस कथा को रामचरितमानस की सुमधुर चौपाइयों के गायन और समस्त धार्मिक ग्रंथों के समन्वय से प्रस्तुत किया है। इस मौके पर हाकम ठेकेदार, जिला संघ चालक हेम राज शर्मा, टीकम, राम सिंह, एडवोकेट दीपक, अनिल, सचिन, राजन, सीमा देवी, सुमन सोमा, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed