{"_id":"69e12b915ba394f37507dc7b","slug":"girls-dominate-cbse-class-10-board-exams-una-news-c-93-1-ssml1048-188422-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का रहा दबदबा
Fri, 17 Apr 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
ऊना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में इस वर्ष ऊना जिला एवं आसपास के शैक्षणिक संस्थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले के कई विद्यालयों ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर न केवल अपने संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुल मिलाकर 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियाें का दबदबा रहा है।
डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा ने भी शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की काश्वी ठाकुर ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अमूल्या शर्मा और मानिक भारद्वाज ने क्रमशः 98 और 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व तीसरा स्थान पाया। विद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। स्कूल के प्रधानाचार्य व एआरओ नमित शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती बल्कि यह अनुशासन, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच का परिणाम होती है।
वहीं गुरुकुल इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कटौहड़कलां ने इस बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। संस्थान ने देशभर में 15वां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की छात्रा सोनम ठाकुर ने 97 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि श्रेष्ठा शर्मा, सेजल सोनी और अरनव राणा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अक्षय और रिद्धि बस्सी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा ने भी 100 प्रतिशत परिणाम हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के जगजीत सिंह ने 92 प्रतिशत अंक लेकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी 80 से 85 प्रतिशत के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
..........
डीडीएम स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के डीडीएम स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया है।परीक्षा परिणाम में आयुष्मान विशिष्ट ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विनायक ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इशिका और युवन ठाकुर ने 84-84 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
...........
एमआईए डीएवी स्कूल मैहतपुर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
मैहतपुर (ऊना)। सीबीएसई की ओर से घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम में स्थानीय एमआईए डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य सीमा बोहरा ने बताया कि कक्षा दसवीं में रक्षित ने 96 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 95 प्रतिशत अंक लेकर मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सृष्टि शुक्ला ने 94.2 अंक लेकर तृतीय स्थान पाया। इसके साथ अमिश शर्मा ने 93.4, रूपांशी चौधरी ने 93%, निमिश शर्मा ने 92% अंक प्राप्त किए हैं। राघव जैन, प्रांजल शर्मा, रितिक चौधरी, शिवानी, शिप्रा शर्मा ने 89% अंक प्राप्त किए हैं। सिमरन कौर तथा नेहा कुमारी ने 88% अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्थापक सदस्य अरुण नैयर, बीएस चंदेल, विजय लॉ, आरके द्विवेदी, प्रधानाचार्य सीमा वोहरा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
.............
प्रतिष्ठा ने 97% अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान पाया
ऊना। एसएसआरवीएम स्कूल ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, अनुशासन और लगन से शानदार सफलता प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है। इस वर्ष प्रतिष्ठा ने 97% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके साथ ही अविका ने 95% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा शीतल ने 93%, शुभांगी ने 93% , गौरवी ने 93% , प्राची ने 92% , संस्कृत ने 92%, अश्मिता ने 92%, साक्षी ने 91% , आदित्य चंदेल ने 91% , साकेत ने 90% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।