फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Girls are taking training in driving and AI to become self-reliant

Una News: आत्मनिर्भर बनने के लिए लड़कियां लें रही ड्राइविंग और एआई का प्रशिक्षण

Sat, 15 Feb 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Girls are taking training in driving and AI to become self-reliant
ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण लेती महिला आईटीआई बिलासपुर की छात्राएं  । संवाद
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हो रहा व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

यह पहल बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : हरीश मिश्रा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में 81 छात्राओं को बेसिक कॉस्मेटोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे ब्यूटी और स्किन केयर क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकें। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भराड़ी में बालिकाओं को ड्राइविंग स्किल का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर स्वरोजगार या परिवहन क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में 24 बालिकाओं को बेसिक आईटी स्किल्स और एआई का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे डिजिटल तकनीकों में दक्षता हासिल कर ऑनलाइन रोजगार के अवसरों को भुना सकें। महिला एवं बाल विकास विभाग बेटियां बने कुशल अभियान के तहत भी विभिन्न पंचायतों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी बालिकाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बालिकाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनाना है, बल्कि उनके रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा ने बताया कि इस योजना के तहत जिले की सभी पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्रिय रूप से जोड़ा गया है ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इन कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहल बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने और समाज में आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed