फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ghanari's daughters brought honor to the nation, Pradhan Pooja honored them by making them wear caps.

Una News: घनारी की बेटियों ने बढ़ाया मान, प्रधान पूजा ने टोपी पहनाकर किया सम्मानित

Fri, 05 Jun 2026 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 05 Jun 2026 07:08 AM IST
विज्ञापन
Ghanari's daughters brought honor to the nation, Pradhan Pooja honored them by making them wear caps.
‎घनारी (ऊना)। आज के दौर में अनेक युवा सोशल मीडिया और दिखावे की दुनिया में उलझकर अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। वहीं घनारी की बेटियों अंकिता और मुस्कान ठाकुर ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण से सफलता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिस पर पूरा क्षेत्र गर्व कर रहा है। बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में प्रदेशभर में 8वां स्थान प्राप्त करने वाली अंकिता और राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में प्रथम स्थान हासिल करने वाली मुस्कान ठाकुर को ग्राम पंचायत घनारी की प्रधान पूजा ने पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। यह सम्मान केवल दो छात्राओं का नहीं बल्कि उस मेहनत, संघर्ष और लगन का सम्मान है जिसने पूरे घनारी क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। प्रधान पूजा ने कहा कि घनारी की इन बेटियों ने अपनी उपलब्धियों से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed