फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gaushala ashes from fire in Shivpur, save cattle

शिवपुर में आग से गोशाला राख, मवेशी बचाए

Fri, 25 Jun 2021 07:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Gaushala ashes from fire in Shivpur, save cattle
शिवपुर में आग लगने के बाद जमा हुए लोग - फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव शिवपुर में शुक्रवार को आग लगने से एक गोशाला जल कर राख हो गई। दमकल टीम के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही गोशाला जल चुकी थी। हालांकि ग्रामीणों की मदद से मवेशियों और गोशाला के एक हिस्से को जलने से बचा लिया गया। घटना में करीब दो लाख का नुकसान आंका गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चार बजे शिवपुर (मुबारिकपुर) के वार्ड पांच के महंगा राम की गोशाला में अचानक आ लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप अपना लिया।
विज्ञापन

कुछ ही देरी में आग की लपटें पशुशाला की छत से ऊपर उठने लगी। पशुशाला का कुछ हिस्सा और पशुओं को बचाया जा सका, लेकिन तब तक पशुशाला की छत और करीब 35 क्विंटल तूड़ी जलकर राख हो गई। इससे लगभग दो लाख रुपये का नुकसान होने का दावा पीड़ित ने किया है। प्रधान ममता कुमारी, वार्ड पंच अंजना कुमारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। साथ ही राजस्व विभाग से रिपोर्ट तैयार करके उचित मुआवजा शीघ्र देने की मांग की। इस मौके पर गांववासी उर्मिला देवी, सुमन देवी, केहर सिंह, विजय कुमार, मनोहर, सुदेश कुमारी, राकेश कुमारी, जीतो देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed