{"_id":"67d044002e33680f24002b9d","slug":"garbage-spread-in-the-super-market-fair-site-was-cleaned-una-news-c-93-1-una1002-148277-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सुपर बाजार मेला स्थल में फैले कचरे को किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुपर बाजार मेला स्थल में फैले कचरे को किया साफ
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
भूमि मालिक को सख्त हिदायत, भविष्य में ऐसा न हो दोबारा
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। कुठेड़ा खैरला गांव के वार्ड नंबर आठ में सुपर बाजार मेला खत्म होने के बाद फैले कचरे को साफ कर दिया है। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मेला स्थल सहित आसपास के इलाके की पूरी सफाई करवाई गई। ग्राम प्रधान शालिनी गोस्वामी ने बताया कि भूमि मालिक को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य स्वच्छ पंचायत बनाना है और इसे हम हर हाल में पूरा करके रहेंगे। स्थानीय दुकानदार और लोगों ने सफाई होने पर राहत की सांस ली। दुकानदार आशीष ठाकुर ने कहा कि अब ग्राहक वापस आने लगे हैं, जिससे व्यापार पटरी पर लौट रहा है। वहीं, संदीप कुमार ने कहा कि अब बदबू और बीमारियों का खतरा भी कम हो गया है। ग्राम पंचायत ने साफ संदेश दिया है कि आगे से इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मेले जैसी सार्वजनिक गतिविधियों के बाद नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।