{"_id":"5d65619a8ebc3e016b6adcc1","slug":"gang-una-news-sml305364165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह की अफवाहों से सहमे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर गिरोह की अफवाहों से सहमे अभिभावक
विज्ञापन
बंगाणा। पंजाब-हरियाणा की तर्ज पर हिमाचल के ऊना जिले में भी बच्चा चोर गिरोह की खबरें प्रतिदिन सोशल मीडिया व लोगों की जुबान से सुनने को मिल रही हैं। हालांकि जिले में अभी तक कोई भी मामला इस संबंध में दर्ज नहीं हुआ है। फिर भी अनजान लोगों को बच्चा चोर गिरोह के सदस्य समझ कर पीटा जा रहा है। सोशल मीडिया पर बच्चों को चुराने वाले गिरोहों के सक्रिय होने की अफवाहें इन दिनों आम देखने को मिल रही है। साथ ही पंजाब और नालागढ़ में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने खबरें हर घर, गली और नुक्कड़ पर हैं। व्हाट्सऐप के हर ग्रुप व फेसबुक में वीडियो पोस्ट की जा रही है कि बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हो गया है, जो बच्चों को उठाकर ले जा रहे हैं। ऐसा ही मामला ऊना के समीपवर्ती गांव सलोह में मंगलवार को देखने को मिला कि कुछ बच्चा चोर गिरोह के सदस्य बच्चों को चुराने का प्रयास कर रहे थे। हाल ही में नालागढ़ के तहत सनेड़ गांव में दो सप्ताह पूर्व एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इस मामले में एक परिवार जब खाना खा रहा था, तो उस समय महिलाओं के कपड़ों में दो बच्चा चोर गिरोह के सदस्य उनके घर में घुस गए। पहले तो उन्होंने घर के अंदर खेल रहे बच्चे को उठाने की कोशिश की और उसके बाद जब परिवार वाले बाहर निकले तो उनके ऊपर तेजधार हथियारों से हमले की भी कोशिश कर दी और वहां से फरार होने में सफल हो गए। वहीं, एक मामला स्वारघाट से करीब छह किलोमीटर दूर नालागढ़ के पोले दा खाला गांव में हुआ था। जहां बच्चा चोर गिरोह के सदस्य एक बच्चे को पकड़ने लगे, लेकिन किसी तरह पत्थर-डंडे मारकर यह बच्चा उनसे छूटकर भाग गया।
थाना बंगाणा प्रभारी कमलनैन शर्मा ने कहा कि बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने जैसी कोई सूचना अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंची है। फिर भी लोगों को अपने बच्चों को कहीं पर भी अकेला न जाने की नसीहत देते हुए कहा है कि इन दिनों बच्चा चोर गिरोह की दहशत है। लोग अपने और अपने बच्चों का ख्याल रखें और सतर्क रहें।
विज्ञापन
थाना बंगाणा प्रभारी कमलनैन शर्मा ने कहा कि बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने जैसी कोई सूचना अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंची है। फिर भी लोगों को अपने बच्चों को कहीं पर भी अकेला न जाने की नसीहत देते हुए कहा है कि इन दिनों बच्चा चोर गिरोह की दहशत है। लोग अपने और अपने बच्चों का ख्याल रखें और सतर्क रहें।
विज्ञापन