{"_id":"699990de231781b6260d2324","slug":"gandhinagar-capital-express-to-have-temporary-halt-at-jaipur-una-news-c-93-1-una1002-182411-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जयपुर में गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस का होगा अस्थायी ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जयपुर में गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस का होगा अस्थायी ठहराव
विज्ञापन
दादू दयाल मेले के उपलक्ष्य पर दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रुकेगी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दादू दयाल मेला 22 से 27 फरवरी तक राजस्थान के नारायणा (जयपुर) में दादूद्वारा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस बार 482वां मेला महोत्सव होगा, जिसका मुख्य कार्यक्रम 24 फरवरी को दादू दयाल अष्टमी पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत जमा होंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से 10 रेलगाड़ियों का नारायणा स्टेशन पर अस्थायी तौर पर ठहराव किया जाएगा। गाड़ी संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेल सेवा 22 से 27 फरवरी तक नारायणा स्टेशन पर शाम 7: 01 बजे आगमन करके शाम 07: 03 बजे आगे गांधीनगर कैपिटल की ओर प्रस्थान करेगी। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कौशल ने बताया कि गाड़ी संख्या 19412 दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल रेल सेवा 22 से 27 फरवरी तक नारायणा स्टेशन पर सुबह 05.27 बजे आगमन करके सुबह 05.29 बजे आगे दौलतपुर चौक की ओर प्रस्थान करेगी।