Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gandhinagar-Amb Andaura train arrived five and a half hours late

Una News: साढ़े पांच घंटे लेट पहुंची गांधीनगर-अंब अंदौरा ट्रेन

Thu, 14 May 2026 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 14 May 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
Gandhinagar-Amb Andaura train arrived five and a half hours late
ऊना। रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य का असर अब लगातार रेल सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। बुधवार को गांधीनगर-अंब अंदौरा एक्सप्रेस ऊना रेलवे स्टेशन पर करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से पहुंची। वहीं अंब अंदौरा से वापसी के दौरान भी ट्रेन करीब ढाई घंटे देरी से ऊना पहुंची। लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांधीनगर से चलकर अंब अंदौरा पहुंचने वाली ट्रेन निर्धारित समय से काफी देर बाद ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के लंबे इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर घंटों बैठना पड़ा। कई यात्रियों की आगे की बसें और निजी कार्यक्रम भी प्रभावित हुए। वापसी के दौरान भी ट्रेन समय पर नहीं चल सकी और करीब ढाई घंटे की देरी से ऊना पहुंची। रेलवे सूत्रों के अनुसार मोरिंडा जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते विभिन्न ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पिछले कई दिनों से ऊना आने वाली कई ट्रेनें लगातार देरी से पहुंच रही हैं। इससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की देरी के कारण उनकी पूरी यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बता दें कि मई महीने के शुरूआत से ही ऊना पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय से आधा घंटा से लेकर तीन घंटे तक की देरी से पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed