फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gagret's daughter Janvi increased the prestige of the region

Una News: गगरेट की बेटी जानवी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Thu, 04 Sep 2025 04:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
Gagret's daughter Janvi increased the prestige of the region
मिस्टर-मिस एवं मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता में हासिल किया पांचवां स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के चलेट गांव (वार्ड नंबर-2) की बेटी जानवी पुत्री जीवन सिंह ने अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में मुबारका इन्वेस्ट एंड एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित मिस्टर, मिस एवं मिसेज़ हिमाचल सौंदर्य प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कड़े मुकाबले में जानवी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया और रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गगरेट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा और दौलतपुर मंडल ने जानवी को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। चैतन्य शर्मा ने उन्हें पारंपरिक टोपी और शाल भेंट करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपनी सफलता पर उत्साहित जानवी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता और भाई के सहयोग के बिना संभव नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed