फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gagret Youth Congress President arrested on liquor smuggling charges

Una News: शराब तस्करी के आरोप में गगरेट युवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 04 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gagret Youth Congress President arrested on liquor smuggling charges
पंजाब पुलिस ने भरतगढ़ के समीप पांच पेटी के साथ किया काबू
विज्ञापन

कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट(ऊना)। युवा कांग्रेस गगरेट का अध्यक्ष अमन ठाकुर शराब तस्करी के आरोप में पंजाब के रूपनगर जिले में पंजाब पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। पंजाब पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध मामला दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष के शराब तस्करी में पकड़े जाने पर भाजपा को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो काम स्थानीय पुलिस को करना चाहिए था, वह काम पंजाब पुलिस को करना पड़ रहा है। अमन ठाकुर युवा कांग्रेस गगरेट का अध्यक्ष है और हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदारों में उसका नाम शुमार था। बीते दिनों जब वह चंडीगढ़ से वापस आ रहा था, तो पंजाब के जिला रूपनगर के भरतगढ़ के समीप पंजाब पुलिस ने जब उसकी कार को तलाशी के लिए रोका तो उसमें पांच पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। इस पर पंजाब पुलिस के कीरतपुर पुलिस थाना में उसके विरुद्ध शराब तस्करी का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस द्वारा उसे न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होने पर भाजपा आक्रामक हुई है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव राजू ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्तासीन हुई है, तब से प्रदेश में खनन माफिया व शराब माफिया का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस सत्तारूढ़ दल के नेताओं की जी-हजूरी में लगी है, तो जो काम स्थानीय पुलिस को करना चाहिए था, वह पंजाब पुलिस को करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह शराब की खेप कहां लाई जा रही थी और ये धंधा कब से चला हुआ है यह भी जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल किया कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारी किसके इशारे पर अवैध धंधों को अंजाम दे रहे हैं। जनता यह जानना चाह रही है। उधर, सत्तारूढ़ दल के विधायक राकेश कालिया से इस बाबत बार-बार संपर्क करने पर भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed