{"_id":"576192834f1c1bf21e11bbe2","slug":"gagret-haspatal-on-cctv-camra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा गगरेट अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा गगरेट अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफआरयू गगरेट अस्पताल जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। अस्पताल परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं रोगियों की सुविधा के लिए 4.50 लाख रुपये से आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। यह निर्णय एफआरयू गगरेट अस्पताल में बुधवार को आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने की।
विज्ञापन
बीएमओ डा. जगदीश सिंह ने पिछले वित्त वर्ष में विकास के लिए खर्च की गई राशि का ब्यौरा रखा। इसमें बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक में विधायक राकेश कालिया के राजनीतिक सलाहकार देवी लाल शांडिल्य ने रोगियों के लिए जन औषधी केंद्र खोलने, पार्किंग स्थल और रात के समय सिक्योरिटी के लिए होमगार्ड जवानों की तैनातियां किए जाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
वित्त वर्ष में अस्पताल का सालाना अनुमानित 24 लाख 74 हजार 340 रुपये का बजट पारित किया गया। जिसमें 4 लाख 50 हजार से अस्पताल के लिए आधुनिक उपकरण, अस्पताल की मरम्मत के लिए 3 लाख, उपकरणों की मरम्मत के लिए 70 हजार, 65 हजार कंप्यूटर के लिए, 70 हजार फर्नीचर के लिए, गरीबी रेखा से नीचेे आने वाले मरीजों व अन्य की दवाई के लिए 5.50 लाख रुपये का प्रावधान भी चालू वित्त वर्ष में रखा गया।
विज्ञापन
एसडीएम सुनील वर्मा ने कहा कि गगरेट अस्पताल की जरूरतों को देखते हुए चिंतपूर्णी ट्रस्ट से जरूरत के उपकरण उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इस अवसर पर बीएमओ जगदीश सिंह, सीडीपीओ सतनाम सिंह, अरविंद, राजेंद्र जसवाल, डा. महेश्वर राय, रमेश हीर, डा. राहुल कतना सहित अन्य उपस्थित रहे।