फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fruits and vegetables being sold in the vegetable market without passes

Una News: सब्जी मंडी में बिना पास बाटों के बिक रहीं फल-सब्जियां

Mon, 28 Oct 2024 02:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Fruits and vegetables being sold in the vegetable market without passes
मैहतपुर सब्जी मंडी में लग रहा ग्राहकों को चूना, जंग लगे तराजू, पास नहीं बट्टे, मूकदर्शक बना जिला प्रशासन
विज्ञापन


एसडी शर्मा

मैहतपुर (ऊना)। रेलवे रोड पर सप्ताह में दो दिन सोमवार तथा शुक्रवार को लगने वाली किसान सब्जी मंडी में फल और सब्जियां खरीदने वाले ग्राहकों को सरेआम चूना लगाया जा रहा है।
पंजाब के नंगल से आकर फल-सब्जियां बेचने वाले रेहड़ी वाले फल तथा सब्जियों के दाम तो चोखे लगाते हैं, मगर फलों तथा सब्जियां का वजन करने वाले तराजू और बाटों को कभी मापतोल विभाग के पास जाकर पास नहीं करवाते हैं। यही कारण है कि सब्जियों-फलों का वजन करने में अकसर ग्राहकों को चूना लग रहा है। तराजू तथा वजन करने वाले बट्टे अगर विभाग से पास नहीं हैं, तो इसका मतलब यह है कि वे सही वजन करने के लायक ही नहीं हैं। सरकार के मापतोल विभाग का यही प्रमुख कार्य है कि वे दुकानों, कारोबारी संस्थानों और रेहड़ी-फड़ी वालों के तराजू तथा बाटों की समय-समय पर जांच करें, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।
विज्ञापन

ऊना जिला की बात करें तो समूचे जिला में मापतोल विभाग में महज एक ही निरीक्षक है, अब ऐसे में जिलाभर में नजर रखें भी तो कैसे। मैहतपुर की किसान सब्जी मंडी में फल-सब्जियां बेचने वाले कई लोगों ने खुद माना कि उन्होंने आज दिन तक न कभी बाटों को पास करवाया है और न तराजू ठीक करवाया। कई लोगों को तो यह तक पता नहीं कि सामान का वजन करने वाले बाटों को मापतोल विभाग से पास भी करवाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय नगर परिषद के पदाधिकारियों ने भी इस मामले में आंखें मूंद रखी हैं। फल-सब्जियां खरीदने वाले गौरव कुमार, शिवदत्त वशिष्ठ, राजीव मेनन, अनिल कुमार, हरीश अटवाल, राजीव, सुरेश, कांता, उर्मिला, सुमन तथा अर्पित ने कहा कि उन्होंने तो इस ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया। अनेक अन्य प्रबुद्धजनों ने भी कभी इस बात पर गौर नहीं किया कि उन्हें सरेआम किस प्रकार से चूना लग रहा है। वहीं, मापतोल विभाग में सहायक नियंत्रक प्रवीण कुमार ने कहा कि इस दिशा में विभाग की ड्राइव भी चल रही है। जल्द विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed