{"_id":"61967f8b94d2ec15956ca42c","slug":"fraud-on-six-people-una-news-sml3906748164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का आरोप
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर में एक पूर्व अधिकारी समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी से जमीन गिरवी रखकर हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलकार सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी कोटला कलां तहसील और जिला ऊना ने आरोप लगाया है कि रुपये के लेन-देन के चक्कर में उसके ही एक मित्र में साजिश रच कर उसकी कुछ जमीन अपनी बेटी के नाम करवा दी। इसकी कीमत करीब तीस लाख रुपये है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसकी जमीन को धोखे से गिरवी रखकर हड़प लिया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस धोखाधड़ी में पूर्व नायब तहसीलदार, नंबरदार, डीड राइटर, ड्राफ्ट्समैन समेत छह लोगों की मिलीभगत रही है। पुलिस ने बलकार की शिकायत पर एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।