फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fraud of 20 lakhs in the name of getting the contract of optical fiber

Una News: ऑप्टिकल फाइबर का ठेका दिलाने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 14 Aug 2025 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 20 lakhs in the name of getting the contract of optical fiber
नारी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


खुद को बीएसएनएल का निदेशक बताकर दिया ठगी को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। थाना सदर के तहत गांव नारी निवासी गणेश कुमार ने दो व्यक्तियों पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार बलजीत सिंह और अनूप शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का ठेका दिलाने का झांसा देकर उससे 20 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो ठेका दिलाया और न ही रकम लौटाई। पुलिस अधीक्षक ऊना कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक,नवंबर 2024 में बलजीत सिंह (निवासी सेक्टर 50-डी, चंडीगढ़) ने गणेश कुमार से संपर्क कर खुद को बीएसएनएल का निदेशक बताया और कहा कि कंपनी जल्द हिमाचल में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम शुरू करने जा रही है। उसने काम का ठेका दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये मांगे। 26 नवंबर को शिकायतकर्ता चंडीगढ़ पहुंचा, जहां बलजीत के साथी अनूप शर्मा (निवासी मतलाहड़, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा) से मुलाकात हुई। कुछ औपचारिकताओं के बाद गणेश कुमार ने बलजीत के खाते में 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपी काम दिलाने में टालमटोल करने लगे और राशि लौटाने से भी कतराते रहे। मई 2025 तक का समय देने के बावजूद रकम वापस नहीं हुई। एसपी अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed