फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fraud doctors are wandering in Hospital

जिला अस्पताल में घूम रहे ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’

Mon, 25 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 25 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
fraud doctors are wandering in Hospital
किसान एकता के समन्वयक देवेंद्र शर्मा - फोटो : Demo pic

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में इन दिनों कई ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ घूम रहे हैं। बिना नियुक्ति और बिना डिग्री के ये कथित स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टरों और नर्सों के साथ बाकायदा मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे में खासकर इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों की सेहत से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। पुख्ता सूत्र बताते हैं कि कुछेक चिकित्सक और नर्सों ने बाहरी युवकों को अनधिकृत तौर पर इमरजेंसी वार्ड में घुसने की इजाजत दे रखी है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना और शिकायत के आधार पर एसएमओ ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने बाकायदा लिखित आदेश जारी कर चिकित्सकों को इस बाबत चेताया है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल परिसर में लंबे समय से बिना अनुमति कुछ लोग बतौर कर्मचारी काम कर रहे हैं। लेकिन, अस्पताल प्रशासन के पास इनका कोई रिकार्ड नहीं है। बावजूद इसके ऐसे लोगों को अस्पताल में कई चिकित्सकों के साथ सेवाएं देते हुए देखा जा सकता है। ये लोग ओपीडी या फिर इमरजेंसी में बेझिझक घूम रहे हैं और रोगियों पर रौब भी झाड़ते हैं। दिलचस्प तो यह है कि बिना डिग्री और नियुक्ति के इन मुन्ना भाइयों को बाकायदा स्टेथोस्कोप लगाकर घूमते हुए देखा जा सकता है। कई शिकायतों के बावजूद अस्पताल प्रशासन इन पर कोई लगाम नहीं कस सका था। लेकिन, अब अस्पताल के एसएमओ ने अस्पताल परिसर में काम कर रहे ऐसे लोगों को तुरंत और खुद ही हटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


एसएमओ ने इस संबंध में एक पत्र जारी कर अस्पताल में तैनात तमाम डॉक्टर्स और मैट्रन को तुरंत प्रभाव से इस निर्देश को लागू करने को कहा है। उधर,  एसएमओ डॉ. रामपाल शर्मा ने कहा कि सूचना मिलने पर अस्पताल के सभी डॉक्टरों और मैट्रन को आदेश जारी किए गए हैं। उन्हें कहा गया है कि अस्पताल में कार्यरत स्टाफ इस प्रकार की गतिविधियों को तुरंत बंद करे अन्यथा दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed