फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four vehicles caught with banned species of wood

Una News: प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी के साथ चार वाहन पकड़े

Tue, 06 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four vehicles caught with banned species of wood
गगरेट में वन विभाग द्वारा पकड़े गए लकड़ी से लदे वाहन। स्त्रोत  वन विभाग।
तीन वाहन नादौन और एक वाहन कलोहा क्षेत्र का निकला
विज्ञापन

वन विभाग ने मामले की शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। प्रदेश में प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों के कटान पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद वन माफिया इन पेड़ों का कटान कर पंजाब में तस्करी कर रहा है। वन विभाग की टीम ने हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के साथ कांगड़ा जिले से प्रतिबंधित लकड़ी लेकर पंजाब जा रही चार गाड़ियों को मंगलवार रात्रि अंबोटा-आशादेवी मार्ग पर पकड़ा है। वन विभाग की टीम ने इस बावत लकड़ी सहित वाहनों को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश में प्रतिबंधित लकड़ी की डिमांड पंजाब में अधिक है। इसके दाम में भी उछाल आया है। यही वजह है कि वन माफिया ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में अवैध कटान कर रहा है। हमीरपुर और कांगड़ा जिले से प्रतिबंधित लकड़ी लेकर गाड़ियां बेधड़क पंजाब सीमा तक पहुंच रही हैं। रास्ते में इन्हें पूछने वाला कोई नहीं है। मंगलवार रात्रि वन खंड अधिकारी अशोक कुमार, उप वन खंड अधिकारी दिनेश कुमार, वन रक्षक बलदेव सिंह, विक्रांत सिंह और पंकज कुमार पर आधारित टीम ने अंबोटा-आशा देवी मार्ग पर नाका लगाया था। रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे लकड़ी लेकर पंजाब जा रहे चार वाहनों को पकड़ा गया। जब पड़ताल की तो इनमें प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी पाई गई। वन मंडल अधिकारी सुशील राणा ने बताया कि वन विभाग की टीम ने चार वाहनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनमें से तीन वाहन नादौन क्षेत्र के हैं तो एक वाहन कलोहा का है। इनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed