फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four killed by Corona in Una district, 129 cases

ऊना जिले में कोरोना से चार की मौत, 129 केस

Sat, 22 May 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Four killed by Corona in Una district, 129 cases
ऊना। जिले में शनिवार को चार कोरोना संक्त्रस्मितों की मौत हुई है। इसके अलावा 129 मामले नए आए हैं। आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में 31 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 98 कोरोना संक्त्रस्मित मिले हैं।
विज्ञापन

अभ्यनगर घनारी की 50 वर्षीय कोरोना संक्त्रस्मित महिला को सिविल अस्पताल दौलतपुर चौक में बीते शुक्त्रस्वार देर शाम ब्रॉउट डेड घोषित किया गया। वहीं थानकलां का 69 वर्षीय व्यक्ति भी बीते शुक्त्रस्वार को सीएचसी थानकलां में ब्रॉउट डेड घोषित किया गया।
विज्ञापन

मुछाली के 30 वर्षीय युवक की डीसीएचसी हरोली में बीते शुक्त्रस्वार को मौत हुई है। भद्रकाली के 60 वर्षीय मरीज मौत के बाद कोरोना संक्त्रस्मित मिला है। मौत के बाद शव का सैंपल लिया गया। यह भी शुक्त्रस्वार का ही मामला है। बता दें कि जिले में अब कुल 199 लोगों की कोरोना संक्त्रस्मण से मौत रिपोर्ट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शनिवार को बाथू क्षेत्र के एक उद्योग के पांच कर्मियों समेत 129 कोरोना संक्रमित मिले हैं। शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 1123 सैंपल की जांच की गई। इसमें 98 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक मामले गगरेट क्षेत्र में पाए गए हैं। नंदा अस्पताल ऊना में चार सैंपल जांच में एक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 81 सैंपल जांच में नौ, थानाकलां स्वास्थ्य खंड में 131 सैंपल जांच में 12, हरोली स्वास्थ्य खंड में 302 सैंपल जांच में 17, गगरेट स्वास्थ्य खंड में 375 सैंपल जांच में 38, बसदेहड़ा स्वास्थ्य खंड में 95 सैंपल जांच में दो और अंब स्वास्थ्य खंड में 135 सैंपल जांच में 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

हरोली क्षेत्र के बढ़ेड़ा में शनिवार को छह, बडूही में तीन, नारगरू हटली में तीन, लोअर गोंदपुर बनेहड़ा में छह मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड संबंधी लक्षण मिलने पर तुरंत प्रभाव से कोविड टेस्ट करवाएं और कोरोना संक्रमित होने पर घबराएं नहीं। उन्होंने बताया कि सभी तरह के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed