फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four Khair trees were blown down by forest cutters in Kailash Nagar Nakdoh

Una News: कैलाश नगर नकड़ोह में वन काटुओं ने उड़ाए चार खैर के पेड़

Thu, 06 Feb 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Four Khair trees were blown down by forest cutters in Kailash Nagar Nakdoh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुबारिकपुर (ऊना)। कटान पर प्रतिबंध के बावजूद वन काटुओं के हौसले बुलंद हैं। वीरवार को भी एक और मामला सामने आया है। गगरेट विधानसभा के नकड़ोह कैलाशनगर में खैर के चार हरे-भरे पेड़ों को वन काटुओं ने काट दिया। दो खैर के पेड़ सरकारी भूमि और दो निजी भूमि से काटे गए। प्रदेश सरकार ने बालन तक के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद वन काटू पेड़ काट रहे हैं। इसका पता चलते ही वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और पाया की सरकारी भूमि से दो और मलकीयत भूमि से दो खैर के पेड़ काटे गए। वन विभाग अधिकारी की ओर से वन काटुओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की बात कही गई। बीट गार्ड अवतार सिंह ने बताय.ा कि मामले की जांच जारी है। आरओ भरवाईं पूर्ण चंद ने बताया कि शिकायत आई थी। वन विभाग की टीम ने पास ही झाड़ियों से कुछ मोछे बरामद किए हैं। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed