{"_id":"5794f7934f1c1bc148c4d160","slug":"four-got-injured-in-two-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में चार जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के झलेड़ा व डीएपी स्कूल के पास पेश आए सड़क हादसों में चार लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़ितों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहला हादसा शनिवार देर रात ऊना-नंगल रोड़ पर डीएवी स्कूल के समीप पेश आया, जहां दो बाईकों की टक्कर में तीन लोग जख्मी हुए हैं। घायलों की पहचान टक्का निवासी मोती लाल(35), सुमित निवासी टक्का व रोहित कुमार(18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरा हादसा झलेड़ा में पेश आया, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक् सवार संजीव मैहतों (30) निवासी बुधाण को गंभीर चोटे पहुंची है। घायल को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी रोहित व पायलट निरंजन की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़ित का उपचार जारी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
---