{"_id":"6a70e4884eb6f0082c073274","slug":"foundation-stone-for-the-chintpurni-beautification-project-to-be-laid-in-seven-days-una-news-c-93-1-una1025-201074-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सात दिन में होगा चिंतपूर्णी सौंदर्यीकरण परियोजना का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सात दिन में होगा चिंतपूर्णी सौंदर्यीकरण परियोजना का शिलान्यास
Tue, 04 Aug 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
ऊना। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर की सौंदर्यीकरण परियोजना का शिलान्यास अब अगले सात दिनों के भीतर होगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को इस संबंध में उपायुक्त ऊना को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिलान्यास समारोह को भव्य रूप दिया जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी विशेष बस सेवाएं संचालित करेगा। उन्होंने परिवहन विभाग और एचआरटीसी अधिकारियों को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक अतिरिक्त बसें चलाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को सौंदर्यीकरण परियोजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को परियोजना की जानकारी मिल सके और इसके महत्व से आमजन अवगत हो सकें।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि श्रद्धालुओं को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी करने और शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।