{"_id":"6a45674439835a76f903019c","slug":"former-soldiers-recall-golden-moments-of-bravery-una-news-c-93-1-una1002-197108-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पूर्व सैनिकों ने याद किए शौर्य के स्वर्णिम पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पूर्व सैनिकों ने याद किए शौर्य के स्वर्णिम पल
Thu, 02 Jul 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। भारतीय सेना की वीर एवं गौरवशाली 14 डोगरा रेजिमेंट का 78वां स्थापना दिवस बुधवार को दौलतपुर चौक में पूर्व सैनिकों द्वारा पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह की शुरुआत मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 14 डोगरा रेजिमेंट ने अपने 78 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में विभिन्न युद्धों और सैन्य अभियानों में अदम्य साहस, वीरता एवं राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए भारतीय सेना का गौरव बढ़ाया है।
पूर्व सैनिकों ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवा पीढ़ी से राष्ट्र सेवा, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने आपसी भाईचारे और एकता को और अधिक मजबूत बनाने तथा रेजिमेंट की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।
विज्ञापन
समारोह के अंत में सभी पूर्व सैनिकों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। सामूहिक मिलन के दौरान देशभक्ति और गौरव का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में राकेश कुमार, राजेश कुमार, संजीव, जरनैल सिंह, अनिल, नवीन डडवाल, पंकज, मोहित, प्रभात, मंगल, सुनील, राजीव, रमन, विक्रम सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।