फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Former president Anju Bala will upset the equation, with an independent candidate making the contest triangular.

Una News: समीकरण बिगाड़ेंगी पूर्व अध्यक्ष अंजू बाला, निर्दलीय प्रत्याशी होने से मुकाबला बना त्रिकोणीय

Fri, 15 May 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 15 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Former president Anju Bala will upset the equation, with an independent candidate making the contest triangular.
मैहतपुर (ऊना)। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में चुनावी जंग लड़ रहे प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड के वोटरों को रिझाने के लिए खूब पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा से कुल 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वार्ड आठ से भाजपा समर्थित रामपाल तथा कांग्रेस समर्थित हुसन लाल के बीच पूर्व अध्यक्ष अंजू बाला निर्दलीय प्रत्याशी ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। यहां से भाजपा और कांग्रेस के राजनीतिक समीकरण बिगड़ने के असार हैं। वार्ड एक में सरदारी के लिए दो के बीच सीधी टक्कर हो रही है। यहां से कांग्रेस समर्थित मनजीत सिंह उद्योगपतियों के समर्थन से जीत का दम भर रहे हैं जबकि भाजपा समर्थक गुरदेव सिंह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होकर चुनावी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

वार्ड दो से भाजपा से मीना कुमारी तथा कांग्रेस समर्थित बीना राय दोनों हर एक वोटर तक पहुंच बनाने के लिए व्यक्तिगत संबंधों को प्रमुखता दे रहीं हैं। वार्ड तीन में बबीता कुमारी भाजपा पृष्ठभूमि से होने के चलते जीत का दम भर रही हैं जबकि उन्हें टक्कर दे रही कांग्रेस समर्थित सुनीता भारद्वाज की पृष्ठभूमि भी राजनीति से जुड़ी हुई है। वार्ड चार में भाजपा तथा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। यहां भाजपा समर्थित विवेक भारद्वाज व्यक्तिगत संपर्क में माहिर हैं, वहीं कांग्रेस समर्थित युवा चेहरा सोमेश्वर चकरा युवाओं तथा अन्य मतदाताओं से संपर्क में खासी रुचि दिखा रहे हैं। इन दोनों के बीच वीरेंद्र कुमार तथा करण कुमार ने मुकाबले को और अधिक रोचक को बना दिया है। वार्ड पांच में कांग्रेस की पूर्व पार्षद राजेंद्र कौर अपने राजनीतिक अनुभव का लाभ उठाते हुए जीत को पक्का मान रही हैं जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह मतदाताओं के बीच जाकर परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। वार्ड छह में भाजपा समर्थित शाम रानी तथा कांग्रेस समर्थित रचना देवी के बीच निर्दलीय सरोज देवी राजनीतिक गणित को बिगाड़ने का दम भर रही हैं। वार्ड सात से भाजपा समर्थित नीना कुमारी तथा कांग्रेस की ज्योति शर्मा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए विकास की अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए जीत का दावा कर रही हैं। वार्ड नौ से भाजपा समर्थित बबीता कुमारी को कांग्रेस समर्थित किरण देवी कड़ी चुनौती देती दिखाई दे रही हैं। अब देखना बाकी है कि नगर परिषद में किसकी मेहनत रंग लाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed