फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Former paramilitary personnel met the brave warrior of Operation Sindoor and boosted his morale

Una News: ऑपरेशन सिंदूर के वीर योद्धा से मिले पूर्व अर्धसैनिक, बढ़ाया हौसला

Tue, 01 Jul 2025 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Former paramilitary personnel met the brave warrior of Operation Sindoor and boosted his morale
कहा, व्यास देव के परिवार को सरकारी नौकरी में दी जाए प्राथमिकता
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षा और रोजगार में मिले विशेष सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। पूर्व केंद्रीय अर्धसैनिक कल्याण संघ ऊना इकाई की टीम सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उप निरीक्षक व्यास देव से मिलने उनके घर बाथू पहुंची। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ चले ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए व्यास देव को अपनी टांग गंवानी पड़ी। टीम का नेतृत्व सरवन सिंह, सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट (सचिव, हिमाचल प्रदेश) ने किया। व्यास देव अभी छुट्टी लेकर घर आए हुए हैं। उप निरीक्षक व्यास देव ने पाकिस्तान की फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस पर दुश्मन की चौकियों को नेस्तनाबूद कर दिया था और पाक ड्रोन गिराने में भी सफलता हासिल की थी। यह कार्रवाई उनके नेतृत्व में 9 और 10 मई की दरम्यानी रात को हुई। इस दौरान वे वीरता से लड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी एक टांग काटनी पड़ी। व्यास देव का जज्बा और देशभक्ति आज भी उतनी ही बुलंद है। उन्होंने कहा कि यदि दुश्मन फिर कोई गलती करता है तो वे फिर देश की रक्षा के लिए सीमा पर डट जाएंगे। इस वीर योद्धा के अद्भुत साहस और बलिदान को देखते हुए पूर्व अर्धसैनिक संगठन ने हिमाचल प्रदेश सरकार से अपील की है कि उपनिरीक्षक व्यास देव के परिवार को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दी जाए। उनके बच्चों को शिक्षा और रोजगार में विशेष सुविधा मिले। साथ ही अन्य सरकारी सहायता भी शीघ्र उपलब्ध करवाई जाए। इस अवसर पर संगठन के अन्य वरिष्ठ सदस्य जोगिंदर लाल, सुखचैन सिंह, अमीर हुसैन, धर शर्मा, राम राकेश, सरजीवन कुमार, अशोक कुमार और अन्य लगभग 20 सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने व्यास देव की वीरता की सराहना की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed