फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Former MLA's face will be exposed: Vivek Sharma

पूर्व विधायक का चेहरा होगा बेनकाब : विवेक शर्मा

Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's face will be exposed: Vivek Sharma
पूर्व विधायक के धोखे के चलते जनता पर थोपा उपचुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ के पूर्व विधायक की अभी और सच्चाई जनता के सामने आएगी जिसका सामना करने के लिए तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ दौरे के दौरान बागी विधायकों की 15-15 करोड़ रुपये में बिकने की बात कही। इसके सभी साक्ष्य कांग्रेस के पास है। अभी इतने में ही पूर्व विधायक घबरा गए, जब पूरा चेहरा बेनकाब होगा तो मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे। विवेक शर्मा ने कहा कि जो जनता का अपमान करता हो, वह मानहानि का दावा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को भी अपनी सच्चाई पता है। जिसके चलते वह घबराए हुए हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक ने 14 माह में क्या-क्या कार्य किए। विधायक निधि कहां खर्च की। इन सबकी सच्चाई जनता के बीच रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव पूर्व विधायक के धोखे के चलते जनता पर थोपा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 14 माह के अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ पीड़ित लोगों की मदद को भी अथाह धनराशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व विधायक की ओर से जनता के साथ किए हुए धोखे को लेकर जनता के बीच उतरे हैं और जून में जनता पूर्व विधायक को उसकी करनी का फल देने के लिए बेताब बैठी है।

जोगीपंगा में कांग्रेस का बूथ सम्मेलन आज
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत जोगीपंगा में नौ अप्रैल को कांग्रेस का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें कुटलैहड़ कांग्रेस के प्रत्येक बूथ प्रभारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed