{"_id":"6890c31bea31f3a3970a118a","slug":"former-mla-visiting-affected-areas-una-news-c-93-1-una1002-161366-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे पूर्व विधायक
विज्ञापन
तीसरे दिन भी ऊना विस क्षेत्र के कई गांवों का किया दौरा
बारिश से हुए नुकसान का मौके पर जाकर लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में भारी बारिश के कारण उत्पन्न आपदा ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस संकट की घड़ी में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा लगातार तीसरे दिन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ित परिवारों का दुख साझा कर रहे हैं। सोमवार को रायजादा ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के बारसड़ा, सुनेहरा, रक्कड़ कॉलोनी सहित आसपास के कई गांवों का दौरा कर नुकसान का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं होता, लेकिन राहत और पुनर्वास कार्यों को समय पर और प्रभावी ढंग से अंजाम देना सरकार और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। रायजादा ने कहा -जो नुकसान होना था, वह हो गया है, लेकिन अब हमारा कर्तव्य है कि हम जनता के बीच जाकर उनका दर्द समझें और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करें। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस संकट की घड़ी में पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं हालात पर नजर बनाए हुए हैं और जिला प्रशासन को त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दे चुके हैं। रायजादा ने कहा कि वह स्वयं प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और सभी प्रभावित क्षेत्रों की सूची तैयार करवा रहे हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार राहत से वंचित न रह जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि सुक्खू सरकार उन्हें इस कठिन समय में अकेला नहीं छोड़ेगी।