{"_id":"68a715d00bc2c57bd60c9c51","slug":"former-bjp-mla-should-not-make-baseless-statements-dr-ravindra-una-news-c-93-1-una1002-162912-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबुनियाद बयानबाजी न करें भाजपा के पूर्व विधायक : डॉ रविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबुनियाद बयानबाजी न करें भाजपा के पूर्व विधायक : डॉ रविंद्र
विज्ञापन
ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक के बयान पर किया पलटवार
बोले, निराधार बयानबाजी कर जनता को गुमराह न करें
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। पूर्व विधायक की ओर से चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन कुमार पर भू-माफिया से जुड़े होने और विकास कार्य न कराने के आरोपों पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पलटवार किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा ने वीरवार को अंब में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि क्षेत्र में करोड़ों रुपये की योजनाओं पर काम चल रहा है। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक जनता को गुमराह करने के लिए निराधार बयानबाजी कर रहे हैं। यदि उनके पास भू-माफिया से जुड़े किसी भी तरह के सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें, अन्यथा आधारहीन आरोप लगाकर लोगों को गुमराह न करें। अंब खड्ड के तटीकरण के लिए 7.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नगर पंचायत अंब में पेयजल समस्या को हल करने के लिए करोड़ों की लागत से योजना का कार्य प्रगति पर है। अंब में पानी निकासी के लिए सीवरेज का सर्वे भी पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका कार्य भी शुरू होगा। चिंतपूर्णी क्षेत्र के घेवट बेहड़, कठोह, सारड़ा, नैहरियां, धुसाड़ा व स्तोथर में नए पंचायत भवनों का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से किया जा रहा है। वहीं, आलू उत्पादकों की सुविधा के लिए धंधड़ी में आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिसके लिए प्रदेश सरकार भूमि स्थानांतरण की स्वीकृति पहले ही दे चुकी है। इससे सैकड़ों किसानों को लाभ और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सभी विकास कार्य विधायक सुदर्शन कुमार (बबलू) के प्रयासों से ही संभव हो रहे हैं।