फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Former BDC Vice Chairman Malikiyat, injured in a road accident, died

Una News: सड़क हादसे में घायल पूर्व बीडीसी वाइस चेयरमैन मलकीयत की जान गई

Tue, 11 Mar 2025 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Former BDC Vice Chairman Malikiyat, injured in a road accident, died
सोमवार को बाइक की टक्कर से हुए थे गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


मोहाली की निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

संघर्ष और सफलता की मिसाल रहा मलकियत सिंह का जीवन


संवाद न्यूज एजेंसी



टाहलीवाल (ऊना)। पूर्व वाइस चेयरमैन बीडीसी और समाजसेवी मलकीयत सिंह का सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह सोमवार सुबह एक सड़क हादसे का शिकार हुए थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका जीवन संघर्ष, सफलता और समाज सेवा का अनुपम उदाहरण था।

सोमवार सुबह के समय मलकीयत सिंह अपने घर गुरपलाह से कार्यालय जा रहे थे। ऑफिस के नजदीक पहुंचते ही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई। परिजन उसे तुरंत मोहाली स्थित मेक्स अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मलकीयत सिंह ने औपचारिक पढ़ाई भले ही पूरी न की हो, लेकिन उनके जीवन का संघर्ष और दृढ़ निश्चय उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले गया। वे पूर्व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के करीबी माने जाते थे और राजनीति के साथ व्यापार के क्षेत्र में भी एक सफल हस्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

एक माह पहले धूमधाम से की बेटी की शादी

मलकीयत सिंह ने एक महीने पहले अपनी बेटी की शादी धूमधाम से की थी। उनके निधन से परिवार और समाज में शोक की लहर है। पीछे वे अपनी पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए, जो अब उनके सपनों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। मलकीयत सिंह अपने समाजसेवी कार्यों के लिए जाने जाते थे। टाहलीवाल पुलिस थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवारों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed