फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Forest department needs 136 employees, only 97 are deployed, only 17 have licensed weapons

Una News: वन विभाग में 136 कर्मचारियों की जरूरत, 97 ही तैनात, 17 के पास ही लाइसेंसी हथियार

Thu, 13 Mar 2025 02:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Forest department needs 136 employees, only 97 are deployed, only 17 have licensed weapons
बिना हथियार लड़ रहा वन विभाग, कई बार हो चुके हैं हमले, जिले में 39 पद खाली
विज्ञापन

कैसे आधी रात को अवैध कटान माफिया पर कसेगा शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना में वन विभाग का अधिकतर क्षेत्र पंजाब के साथ सटा है। इसमें संतोषगड, हरोली, गगरेट, चिंतपूर्णी सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। अधिकतर हिस्सों में अवैध कटान कर लाखों की वन संपदा को रातों-रात काटकर पंजाब पहुंचाया जा रहा है। इन्हें रोकने के लिए न ही वन-विभाग के पास हथियार है और न ही पूरा स्टाफ।
जिला ऊना में वन विभाग में इस समय कुल 136 कर्मचारियों की जरूरत है। इस समय वन विभाग के पास एक जिला वन अधिकारी, पांच रेंज अधिकारी, 16 बीओ, 69 फोरेस्ट गार्ड, एक असिस्टेंट, पांच क्लर्कों से काम चलाया जा रहा है। अधिकारियों समेत कुल 97 कर्मचारी तैनात हैं। इस समय जिला वन विभाग में 39 पद खाली चल रहे हैं। वन कर्मचारियों तथा अधिकारियों में केवल 17 लोगों के पास ही सब्सिडी वाली गन उपलब्ध है। बाकी 74 वन विभाग के कर्मचारी बिना हथियार से कैसे आधी रात को इन अवैध कटान माफिया पर शिकंजा कसेंगे। बंगाणा रेंज और रामगढ़ धार रेंज में हाल ही में बढ़ती अवैध कटान की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने अपनी गश्त तेज कर दी है। इस क्षेत्र में पहले भी अवैध लकड़ी कटान के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

वन मंडलाधिकारी सुशील राणा का कहना है कि विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। अवैध कटान माफिया पर लगातार शिकंजा भी कसा जा रहा है। इसके लिए वन विभाग को जनता का सहयोग भी जरूरी है। जनता सहयोग करेगी तो हमारे हरे भरे जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत में बक्शा नहीं जाएगा। विभाग में स्टाफ की स्थिति के बारे में आला अधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed