{"_id":"6294f10d0da5dd0e203ddc0d","slug":"for-non-renewal-of-recognition-una-news-sml4105523155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता नवीनीकरण न करवाने पर 10 निजी स्कूलों पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता नवीनीकरण न करवाने पर 10 निजी स्कूलों पर गिर सकती है गाज
विज्ञापन
लीड
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में निजी स्कूलों को मान्यता एवं नवीनीकरण से जुड़े दस्तावेज जमा करवाने का आज अंतिम दिन है। अभी तक करीब 10 निजी स्कूलों ने दस्तावेजों को शिक्षा विभाग के पास जमा करवाने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में अब एक जून यानी कल से इन स्कूलों पर गाज गिर सकती है।
जानकारी के अनुसार निजी स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण के लिए शिक्षा विभाग की ओर से लगातार औचक निरीक्षण जा रहा है। निरीक्षण टीम ने स्कूलों की तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उसके बाद उन्हें मान्यता देने या नहीं देने पर फैसला लिया गया। इस दौरान कुछ स्कूलों में कमियां भी मिलीं और उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए। कमियों को दुरुस्त करने के बाद ही उन्हें मान्यता नवीनीकरण की अनुमति दी गई। जिले में करीब 140 निजी स्कूल हैं। इनमें से 130 स्कूलों की जांच पड़ताल की जा चुकी है, जबकि करीब 10 स्कूल रह गए हैं। इनका औचक निरीक्षण कर दस्तावेज जांचे जाएंगे। नवीनीकरण न होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि कुछ निजी स्कूलों ने अभी मान्यता नवीनीकरण से जुड़े दस्तावेज जमा नहीं करवाए। इसके लिए आज का दिन ही शेष है। उन्होंने कहा कि मान्यता को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने वाले स्कूलों पर विभाग जल्द कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन
अनुमति के बिना स्कूल संचालन पर होगा जुर्माना
अगर कोई प्रबंधन बिना दस्तावेज जमा करवाए या मान्यता अस्वीकृत किए जाने के बाद स्कूल का संचालन करता पकड़ा गया तो उसे एक लाख रुपये तक जुर्माना किया जा सकता है। इसके बाद भी अगर कोई स्कूल बच्चों को पढ़ाना जारी रखता है तो उसे 10000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना किया जा सकता है।