{"_id":"6a1ae5af0474ac1cfa0a3852","slug":"flaws-in-the-him-bus-card-portal-increase-students-problems-una-news-c-93-1-una1025-193372-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हिम बस कार्ड पोर्टल में खामियां, विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हिम बस कार्ड पोर्टल में खामियां, विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी
Sun, 31 May 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 31 May 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश सरकार की ओर से विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई हिम बस कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा खामियों से घिर गई है। पोर्टल पर कई स्कूलों के नाम गलत उपमंडलों में दर्शाए जाने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को आवेदन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जिस उपमंडल के तहत स्कूल आते हैं, उन्हें दूसरे उपमंडल में दिखाया जा रहा है, जिसके कारण आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। विद्यार्थियों अंकुश शर्मा, राहुल कुमार, देवेश और कुसुम कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय स्कूल चयन के विकल्प में उनके शिक्षण संस्थान का नाम या तो दिखाई नहीं दे रहा या फिर किसी दूसरे क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज है। इससे आवेदन अधूरे रह जा रहे हैं। दूसरी ओर सरकार की ओर से एक जून से बिना पास के एचआरटीसी बसों में विद्यार्थियों की निशुल्क यात्रा पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में जिन विद्यार्थियों के हिम बस कार्ड अब तक नहीं बन पाए हैं, उनकी चिंता बढ़ने लगी है। अभिभावकों का कहना है कि सरकार ने सुविधा तो ऑनलाइन कर दी लेकिन पोर्टल की शिक्षण संस्थानों के नाम दूसरे उपमंडल में दर्शाने जैसी छोटी खामियों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई अभिभावकों ने मांग उठाई है कि जब तक सभी विद्यार्थियों के कार्ड नहीं बन जाते, तब तक पुरानी व्यवस्था जारी रखी जाए।
एक शिकायत मिली थी जिसमें स्कूल का नाम दूसरे क्षेत्र में दर्शाया गया था लेकिन उसका समाधान कर दिया गया है।
-राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक ऊना
विज्ञापन
एक शिकायत मिली थी जिसमें स्कूल का नाम दूसरे क्षेत्र में दर्शाया गया था लेकिन उसका समाधान कर दिया गया है।
-राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक ऊना