{"_id":"6867ca6d2145e89a1f07a1e6","slug":"five-vehicles-laden-with-banned-wood-seized-una-news-c-93-1-una1002-158191-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रतिबंधित लकड़ी से लदे पांच वाहनों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रतिबंधित लकड़ी से लदे पांच वाहनों को पकड़ा
विज्ञापन
वन विभाग कार्यालय परिसर अंब में खड़ी जब्त की गई पांच पिकअप ट्राला।स्रोत :स्वंय।
वन विभााग की टीम ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
नादौन और ज्वालाजी क्षेत्र से पंजाब को जा रहे थे वाहन
कलरूही और गगरेट में नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। वन विभाग की टीम ने कलरूही और गगरेट में अवैध लकड़ी से लदे पांच वाहनों को पकड़ा है। तीन वाहन कलरूही और दो गगरेट में पकड़े गए। विभाग की टीम ने पांचों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के वन विभाग की टीम आरओ अंब राहुल ठाकुर, गार्ड दिनेश कुमार, बलदेव कुमार, तरसेम कुमार और अजय कुमार के साथ रात के लगभग दो बजे से शुक्रवार तड़के छह बजे तक नाकाबंदी के दौरान कलरूही में लकड़ी से लदे तीन पिकअप ट्राला को पकड़ा। इसमें प्रतिबंधित प्रजाति के सरींह और कैंबल पेड़ों की लकड़ी बरामद की गई। यह तीनों वाहन नादौन की तरफ से पंजाब के लिए जा रहे थे। जबकि, टीम ने गगरेट क्षेत्र में नाका लगाकर तलाशी के दौरान दो पिकअप ट्राला में प्रतिबंधित लकड़ी लदी पाई। इस संबंध में वाहन चालकों की तरफ से कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। टीम ने वाहनों को कब्जे में ले लिया। यह दोनों वाहन ज्वालाजी क्षेत्र की तरफ से पंजाब के लिए जा रहे थे। क्षेत्र में विभाग की तरफ से पकड़े गए पांचों वाहन अन्य जिलों से संबंधित हैं। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में लकड़ी के अवैध कटान पर अभी तक पूरी तरह से रोक नहीं लग पाई है। विभाग के आरओ राहुल ठाकुर ने बताया कि दो स्थानों पर नाकाबंदी के दौरान विभाग ने पांच पिकअप ट्राला को प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी के साथ पकड़ा है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।