फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five roads will be built for Rs 26.55 crore, bridge will also be constructed

Una News: 26.55 करोड़ रुपये बनेंगी पांच सड़कें, पुल का भी होगा निर्माण

Thu, 16 Mar 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 16 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Five roads will be built for Rs 26.55 crore, bridge will also be constructed
ऊना। लोक निर्माण विभाग का ऊना डिवीजन नाबार्ड के तहत विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। नाबार्ड के तहत जन सुविधा के लिए बनने वाली पांच सड़कों और एक पुल का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। हरोली और ऊना क्षेत्र के तहत आने वाली सड़कों के बनने के बाद स्थानीय लोगों सहित इन सड़कों पर आवागमन करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सड़कों और पुल निर्माण पर लोनिवि करीब 26.55 करोड़ रुपये खर्च करेगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के कार्य समय पर समाप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। लवाणा बस्ती लिंक मार्ग, बडैहर सासन, उदयपुर मार्ग और लमलेहड़ा, पेखूबेला मार्ग, बनगढ़ नंगड़ा वाया जखेड़ा मोरबड़ मार्ग, भड़ोलियां खुर्द से वाया जनकौर, सुनेहरा मार्ग व लाल सिंगी से झलेड़ा मार्ग का निर्माण होना है।
विज्ञापन

नाबार्ड के तहत बनने वाली सड़कों में ऊना विधानसभा में पांच सड़कें बनने जा रही हैं। हरोली के तहत लवाणा संपर्क मार्ग और चांदपुर खड्ड पर पुल व ऊना के लाल सिंगी का झलेड़ा तक बनने वाली संपर्क सड़क का काम भी शुरू कर दिया गया है। सड़कों के निर्माण के बाद यहां से आवागमन करने वाले वाहनों का सफर सुगम बनेगा। दूसरी ओर से ऊना और हरोली के क्षेत्रों से यें सड़कें यहां आपस में लोगों का आसपास के गांवों के लिए बेहतर और सुदृढ़ संपर्क बनाएंगी। बेहतर सफर के लिए वाहन चालकों को सड़कें चकाचक मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चांदपुर पुल पर 1.64 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लाल सिंगी संपर्क मार्ग 3.35 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दोनों का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। लवाणा बस्ती से बनने वाली सड़क पर 6.86 करोड़ रुपये खर्च कर इसका कार्य पूरा किया जाएगा। बडैहर सासन संपर्क मार्ग पर 6.86 करोड़, बनगढ़ नंगड़ा मार्ग मार्ग 3.45 करोड़, भड़ोलियां खुर्द 4.39 करोड़ रुपये से संपर्क मार्ग को पूरा किया जाएगा। चार सड़कों के कार्य को आजकल में विभाग शुरू करेगा।

---
और भी शुरू होंगे कार्य
आने वाले दिनों में लोक निर्माण विभाग सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार और विकास कार्यों को शुरू करेगा। नाबार्ड की सभी सड़कों और पुल निर्माण कार्य को भी निर्धारित समय अनुसार पूरा किया जाएगा।
-बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed