{"_id":"625dae3a3765594d6a566ba0","slug":"five-people-travelling-in-a-car-from-rajsthan-died-of-drowning-after-a-hit-by-a-bus-in-nangal-una-news-sml406090535","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से नहर में गिरी कार, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से नहर में गिरी कार, पांच की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। नंगल-रूपनगर मुख्यमार्ग पर घनौली के निकट सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। एक निजी बस ने क्रेटा कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कार भाखड़ा नहर में जा गिरी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के उपरांत जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार में दो पुरुष, दो महिलाएं व एक बच्चा सवार था। कार राजस्थान नंबर की है। शुरुआती जांच में माना जा रहा कि कार सवार सभी लोग हिमाचल घूमने के बाद वापस राजस्थान जा रहे थे। हादसा इतना जोरदार था कि बस से टकराने के उपरांत कार नहर की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।
गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के उपरांत कार और सवार लोगों को ढूंढ कर बाहर निकाला। पुलिस ने सभी शवों को पहचान के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। हादसे में एक मृतका की पहचान सुरिता पूनिया पत्नी सतीश पूनिया निवासी गांव बोरिया जिला सीकर राजस्थान के तौर पर हुई। डीएसपी रविंद्रपाल सिंह ने कहा कि एक मृतका की पहचान के आधार पर उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। आरोपी बस चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है।