{"_id":"65c28b6d9eec2fa07a0648a4","slug":"five-injured-in-head-on-collision-between-vehicles-una-news-c-93-1-ssml1047-116886-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दौलतपुर चौक-तलवाड़ा रोड पर दो कारों में टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दौलतपुर चौक-तलवाड़ा रोड पर दो कारों में टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोग घायल
Wed, 07 Feb 2024 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
मरवाड़ी में दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार। स्रोत संवाद
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक-तलवाड़ा रोड पर मंगलवार शाम दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के पांच लोग कार में मैड़ी साहिब से माथा टेककर पंजाब स्थित गांव कोई, जिला होशियारपुर को लौट रहे थे। इस दौरान मरवाड़ी में सामने से आ रही एक अन्य कार से उनकी कार टकरा गई। टक्कर में दोनों कारों का नुकसान पहुंचा है। वहीं इस घटना में एक ही परिवार पांच लोगों सरोज, मुनीश, दिलबाग, अक्षय और अंजली को चोटें आई हैं।
घायलों को एंबुलेंस की मदद से दौलतपुर चौक अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया है। वहीं, डॉ. सुखविंद्र सिंह ने बताया की पांच मरीज आए थे, जिन्हें ऊना रेफर कर दिया है। उधर, डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को साइड कर यातायात को सुचारू करवा दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।