{"_id":"62fd25aef63d1507024118bb","slug":"fish-farming-will-be-done-in-check-daemons-in-samur-chaplah-una-news-sml418652791","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूर-चपलाह में चैक डेमों में होगा मछली पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूर-चपलाह में चैक डेमों में होगा मछली पालन
विज्ञापन
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत समूर और चपलाह में निर्मित चेक डेमों में मत्स्य पालन भी किया जाएगा। इससे भविष्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवंर ने विश्राम गृह बंगाणा में कुटलैहड़ पर्यटन विकास समिति (केटीडीएस) और जल शक्ति विभाग के बीच हुए समझौता ज्ञापन के अवसर पर दी।
उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से केटीडीएस को मत्स्य पालन के लिए अनापत्ति पत्र दे दिया गया है। समिति अब शीघ्र ही समूर और चपलाह में मछली पालन के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी। जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी को भी आय प्राप्त होगी।
मत्स्य पालन के अलावा कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी इन स्थानों पर पर्यटन संबंधी गतिविधियां आरंभ करने के लिए संभावना का पता लगाएगी। ताकि, इन स्थानों पर पर्यटन गतिविधियों को भी आरंभ किया जा सके। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को मत्स्य पालन को लेकर भी आगामी दिनों में जागरूक किया जाएगा व मछली पालन को रोजगार बनाकर क्षेत्र के लोगों लाभ दिया जाएगा।