फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   First phase of online randomization of EVM-VVPAT completed

Una News: ईवीएम-वीवीपैट का पहले चरण का ऑनलाइन रेंडमाइजेशन पूर्ण

Fri, 03 May 2024 03:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 03 May 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
First phase of online randomization of EVM-VVPAT completed
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न कराया कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनावों में प्रयोग में आने वाली ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का पहले चरण का ऑनलाइन रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कॉंफ्रेंस सभागार में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट मशीनों (वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा कराया। लोकसभा चुनावों में उपयोग होने वाली ईवीएम मशीनें उप मोहाल बाग नजदीक ट्रक यूनियन और विधानसभा उपचुनावों की ईवीएम मशीनें कौशल विकास केंद्र पालकवाह में रखी गई थीं, जिन्हें रेंडमाइजे़शन के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संबंधित एसडीएम को सौंपा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर के जरिए ईवीएम एवं वीवीपैट की पूरी पारदर्शिता के साथ रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 50 से 60 प्रतिशत ईवीएम और वीवीपैट अतिरिक्त रूप से रखनी अनिवार्य हैं, ताकि मतदान केंद्रों में मतदान के दौरान ईवीएम में किसी भी प्रकार की खराबी आने के कारण तुरन्त दूसरी ईवीएम बदली जा सके। जतिन लाल ने कहा कि अगली रेंडमाइजेशन चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में की जाएगी। बता दें कि ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन तथा दो विधानसभा उपचुनावों के मतदान के लिए 951 ईवीएम तथा 1102 वीवीपैट मशीनें प्रयोग में लाई जाएंगी। इस अवसर पर तहसीलदार सुमन कपूर, राजनीतिक दल कांग्रेस की ओर से वरुण पुरी और शुभम सैणी, बीजेपी की ओर से विजय शर्मा और चरण सिंह मौजूद रहे।

कहां कितनी ईवीएम-वीवीपैट

चुनावों को लेकर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 118 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहां लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए 131 ईवीएम (131 सीयू, 131 बीयू) तथा 157 वीवीपैट तथा विधानसभा उपचुनाव के लिए 165 ईवीएम (165 सीयू, 165 बीयू) और 177 वीवीपैट मशीनें दी गई हैं। गगरेट में 91 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहां लोकसभा मतदान के लिए 120 ईवीएम (120 सीयू, 120 बीयू) तथा 144 वीवीपैट और विधानसभा उपचुनाव के लिए 127 ईवीएम (127 सीयू,127 बीयू) तथा 136 वीवीपैट मशीनें प्रदान की गई हैं। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए 102 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहां के लिए 135 ईवीएम (135 सीयू, 135 बीयू) और 162 वीवीपैट मशीनें दी गई हैं। वहीं हरोली विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन के लिए 106 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहां के लिए 142 ईवीएम (142 सीयू, 142 बीयू) और 169 वीवीपैट मशीनें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed